मैनपुरी, मार्च 13 -- रंगों का त्योहार होली आज जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुवार को देर शाम जनपद के कई इलाकों में होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। पूजन करने के बाद होली में आग लगाई गई। लोगों ने बुराइयों को होलिका में जलाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व पूरे दिन होली की खरीदारी से जनपद के बाजार गुलजार रहे। जगह-जगह होली खेली गई। लोगों में होली की मुबारकवाद देने की होड़ बनी रही। सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किए गए। आज भी जनपद के कई हिस्सों में होलिका दहन करने के बाद लोग रंगों में सराबोर होंगे। जनपद में पिछले कई दिनों से होली की तैयारियां चल रही हैं। खेती किसानी में जुटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी काम से समय निकालकर गुरुवार को बाजारों में निकल पड़े। खोया, मैदा, बेसन, तेल, घी जैसी वस्तुओं की खरीदारी जमकर हुई। होली पर नए कपड़े पहनने की भी परंपरा है। शहर क...