शामली, मार्च 13 -- गुरूवार को होलिका पूजन और रात में होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनपद में 780 स्थानों पर होलिका की स्थापना की गई है। पंडितों के मुतााबकि सुबह साढ़े दस बजे से होलिका पूजन प्रारंभ होगा, जबिक रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे से होलिका दहन का शुभ मुहुर्त बताया गया है। दूसरे अगले दिन दुल्हैंडी रंगों का पर्व एवं रमजान के दूसरे जुमे की नमाज है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए है। होली और रमजान माह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले तीन जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। गुरूवार को होलिका पूजन सुबह साढ़े दस बजे के बाद प्रारंभ हो जायेगा। कारण गुरूवार की सुबह साढ़े दस बजे से पूर्णिमा आएगी। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.