कटिहार, फरवरी 19 -- कटिहार निज संवाददाता अरगरा चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर के परिसर में बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की बैठक का आयोजन विनोद तमाखुवाला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 126 वां होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। विश्वनाथ मुकीम अध्यक्ष, पूर्व निगम पार्षद किशन बजाज उर्फ बुल्ली सचिव, राजकुमार मुरारका संयोजक, संयुक्त सचिव मनोज रुंगटा और कोषाध्यक्ष गोपाल सुल्तानिया निर्वाचित घोषित किए गए। बैठक में विद्वान पंडित जयप्रकाश पांडे और राजकुमार शर्मा ने महावीर पंचांग के अनुसार स्तंभ रोपण 2 मार्च को दिन में 10:30 बजे और होलिका दहन रात में 12:35 पर करने का सुझाव दिया, जिसे ध्वनि मत से स्वीकार किया गया। बैठक में अनिल चमड़िया, नरेश शर्मा, चिकू मुकीम, टप्पू चौधरी, राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.