गढ़वा, मार्च 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में होलिका दहन के लिए डंडा गाड़ने से उपजे विवाद से नाराज लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रहीं। रविवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन का दौर चला। उधर सुरक्षा को लेकर प्रखंड मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। उधर सूचना पर पहुंचे एसडीओ विजय कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को सुलझा लिया गया। वार्ता के दौरान ग्रामीणों को पूर्व निर्धारित स्थल पर ही होलिका दहन करने की अनुमति मिल गई।मालूम हो कि पिछले 22 मार्च की रात होलिका दहन के लिए परंपरा के अनुसार ग्रामीण पूर्व निर्धारित स्थल पर डंडा गाड़ रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ विजय राम ने उक्त डंडे को उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उसके अलावा कई लोगों को हिरासत में लेकर रात में थाने में रखा गया। शनिवार ...