गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। घंटाघर चौक पर स्थित ऐतिहासिक घंटाघर का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार को पांडेयहाता के पास बहुत सारे लोग विरासत गलियारा में प्रभावित हिस्से को तोड़ते नजर आए। शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लाल डिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड, आर्यनगर, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुनः पांडेयहाता पहुंचेगी। इसे देखते हुए नगर निगम की टीमें मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य में जुट गई हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। सड़क पर पैचवर्क, साफ-सफाई का काम जारी है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.