गया, मार्च 12 -- शहर से गांव तक होलिका दहन की तैयारी है। शहर में चौक-चौराहों पर लकड़ी व अन्य सामग्री इकट्ठे की गई हैं। गुरुवार की रात 10:37 बजे से होलिका दहन का शुभ समय शुरू है। होली व होलिका दहन का ज्योतिषी व धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन में निकलने वाली आग की लपटों का खास महत्व है। लपटें किस दिशा में जाती हैं इससे शुभ व अशुभ का अनुमान लगाता जाता है। आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक कहते हैं कि पंचाग व धार्मिक ग्रथों के अनुसार होलिका दहन की आग की लपेटें किस दिशा में जाती हैं इसका अलग-अलग महत्व है। अगर होलिका की लपटें दक्षिण की ओर गयी तो शुभ नहीं और पुरवैया हुई तो सुख-शांति। पश्चिम की ओर जाती है तो आंधी-पानी और उत्तर दिशा में जाना भी अच्छा होता है। इशान कोण की ओर गयी तो प्रजा सुखी रहेगी और अग्नि कोन पर गयी तो अगलगी क...