जौनपुर, मार्च 15 -- जलालपुर। जौनपुर थाना क्षेत्र के बनपुरवां रेहटी गांव में गुरुवार की रात होलिका जलाने और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई । मारपीट मे गंभीर रुप से घायल सुबाष यादव की शुक्रवार की रात उपचार के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव मे सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।रात में सीओ० केराकत अजीत कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौका स्थल पर पहुँचे। रेहटी गांव के बनपुरवां पुरवां में एक पक्ष ने समय से पहले होलिका दहन कर दिया था जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया।कहा सुनी के बाद दोनो पक्षों में लाठी डंडा से जमकर मारपीट हो गयी।जिसमें एक पक्ष से अवधेश और सुबाष यादव गंभीर रुप से घायल हो गये।जिन्हे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.