विकासनगर, मार्च 13 -- पछुवादून में होली के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। गुरुवार को महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर धन-धान्य, सौभाग्य, संतान सुख एवं आरोग्य की कामना की। महिलाओं ने होली के मंगल गीत भी गाए। होली की खरीदारी के लिए दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। देर शाम जगह-जगह होलिका का दहन किया गया। बच्चों और बड़ों ने होलिका दहन के साथ ही डीजे पर होली के गानों के साथ देररात तक झूमते रहे। विकासनगर में गुरुवार को होलिका पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं सिनेमा गली स्थित रामलीला मैदान में पहुंचने लगी थीं। होली के त्योहार को लेकर लोगों में उमंग और उल्लास दिखाई दिया। सुबह से ही बच्चे गली मोहल्लों में होलिका बनाने में लगे रहे। महिलाएं और बच्चे पूजन-सामग्री लेकर होलिका दहन स्थल पर समय से पहले ही पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान कच्चे सूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.