शाहजहांपुर, मार्च 3 -- इस वर्ष होली पावन पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए इस वर्ष होलाष्टक होली से 8 दिन पहले 7 मार्च शुक्रवार से लग जाएंगे। फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिन तक होलाष्टक के दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। होलाष्टक के 8 दिनों के दौरान राजा हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से दूर करने के लिए कठोर यातनाएं दी थीं, यहां तक कि आखिरी दिन उसे जलाकर मारने की कोशिश भी की थी, इसलिए इन 8 दिनों में शुभ कार्य नहीं करते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की भक्ति में लगाते हैं। होलाष्टक के दौरान सनातन धर्म से जुड़े सोलह संस्कार जैसे विवाह, मुंडन समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। न ही घर-गाड़ी, सोना खरीदते हैं. न ही नया काम-व्यापार शुरू करते हैं. श्री रुद्र बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.