लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। होलाष्टक मंगलवार से लगेगा। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत हो जाती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है। इस बार होलाष्टक की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, जो तीन मार्च को होलिका दहन के बाद समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार होलाष्टक का संबंध भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकशिपु की कथा से जुड़ा है। जब हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने के लिए यातनाएं दीं। तब फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक उसे विभिन्न प्रकार के कष्ट दिए गए। अंततः पूर्णिमा की रात्रि में होलिका अग्नि में भस्म हुई और भक्त प्रह्लाद की भक्ति की विजय हुई। आचार्य पं.आनंद दुबे ने बताया कि इस वजह से इन आठ दिन को उग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.