लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में अवैध रूप से दवा कारोबार करने वालों के खिलाफ ड्रग विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। होलसेल लाइसेंस लेकर खुदरा बिक्री करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ बिना वैध अनुमति दवा बेचने वाले कारोबारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम ने शहर के केआरके हाई स्कूल के सामने स्थित सरोजिनी मेडिकल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संबंधित मेडिकल स्टोर के पास होलसेल दवा बेचने का लाइसेंस है, इसके बावजूद दुकान के काउंटर से सीधे खुदरा ग्राहकों को दवा बेची जा रही थी। नियमों के अनुसार होलसेल लाइसेंसधारी दुकानदार सीधे आम उपभोक्ताओं को दवा नहीं बेच सकता। यह स्पष्ट रूप से लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। इसके अलावा निरीक्षण के ...