मैनपुरी, मई 29 -- शहर के कृष्णा मैरिज हॉल में गुरुवार को रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने जीवन भर महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ी। महिलाओं के सम्मान और तरक्की के लिए योजनाएं बनाईं। महिलाएं होलकर के बताए रास्ते पर चलें। प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर साधारण महिला थीं। होलकर का जीवन साधना, सेवा, समर्पण और सादगी से भरा जीवन था। भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी अहिल्याबाई होलकर की जयंती धूमधाम से मना रही है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्ष मय रहा। होलकर अच्छी शासक के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.