भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 फरवरी की भागलपुर यात्रा को भाजपा भुनाने की कोशिश में है। पूरे शहर के मुख्य स्थलों पर मंगलवार अलसुबह किसान सम्मान जनसभा नामक होर्डिंग लगाया गया है। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लगाया है। इसमें प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिख रहे हैं। लेकिन एनडीए के अन्य घटक दल होर्डिंग से गायब हैं। सैंडिस कंपाउंड के मुख्य द्वार पर लगे होर्डिंग में लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सांसद व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर नहीं दिखने से कयासों का दौर शुरू हो गया है। होर्डिंग में सीएम नीतीश कुमार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.