भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विज्ञापन और होर्डिंग को लेकर नई नीति अब तक लागू नहीं हो पाने के कारण नगर निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। आलम यह है कि नई नीति के इंतजार में पूर्व में मिलने वाला किराया भी अब पूरी तरह बंद हो चुका है। शहर के प्रमुख चौराहों और प्राइम लोकेशन पर नगर निगम के 100 से अधिक होर्डिंग लगे हैं। पहले इनसे नियमित आय होती थी, लेकिन नई नीति को लेकर विभाग की ढुलमुल कार्यशैली ने आय के इस बड़े स्रोत को सुखा दिया है। विज्ञापन न होने से न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि शहर की सूरत भी बिगड़ रही है। न्यूनतम राशि पर विचार राजस्व की लगातार हो रही क्षति को देखते हुए अब निगम प्रशासन के भीतर यह मांग उठने लगी है कि जब तक नई नीति पूरी तरह लागू नहीं होती, तब तक पुरानी व्यवस्था को ही तत्काल प्रभाव ...