विकासनगर, मार्च 23 -- उत्तराखंड सरकार के सेवा और सुशासन के तीन साल पूर्ण होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के दो जनप्रतिनिधियों समेत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया। परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित समारोह में चकराता ब्लॉक के मोहना गांव निवासी जयपाल सिंह चौहान को गृह आवास होम स्टे में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। चौहान को इससे पूर्व होमस्टे के माध्यम से पर्यटन को उचित सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश के राज्यपाल ने भी सम्मानित किया था। उन्होंने देहरादून में आंगन रेस्टोरेंट के माध्यम से अपना कार्य प्रारंभ किया और अब वह अपने पैतृक गांव मोहना में भी मोहना हाउस के नाम से होम स्टे संचालित कर रहे हैं। जिससे प्रेरित होकर गांव के अन्य लोग भी होमस्टे की ओर अग्रसर हुए हैं। इससे स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.