मधुबनी, जनवरी 12 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उमावि भैरबा,उमावि हिरोपट्टी-जगवन,उमावि तीसी,उमावि चहुटा सहित सभी 28 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा जारी है। विद्यालयों को सुविधानुसार 10 से 20 जनवरी तक परीक्षा संपन्न करा लेने का दिशा-निर्देश दिया गया है।सोमवार को भैरबा 2 उच्च विद्यालय में होम साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई। जिसमें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंगिया के भी छात्र शामिल हुए। भैरबा के 53 छात्र शामिल हुए। विद्यालय के एचएम ने बताया कि सैद्धांतिक परीक्षा में म्यूजिक से पांच होम साइंस में 53 भूगोल विषय में 55 मनोविज्ञानमें 9 तथा विज्ञान में 15 छात्र भाग ले रहे हैं। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...