नई दिल्ली, जुलाई 9 -- देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में आयोजित 'सहकार संवाद' के दौरान कहा कि मैंने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्ति के बाद मैं अपना शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती के अध्ययन के लिए समर्पित करूंगा। उन्होंने गुजरात, राजस्थान के सहकारी कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, 'मैंने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्ति के बाद मैं शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती के अध्ययन में समर्पित करूंगा। प्राकृतिक खेती एक वैज्ञानिक प्रयोग है, जो न केवल स्वास्थ्य समस्याओं को कम करती है बल्कि कृषि उत्पादकता भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों से उगाए गए गेहूं से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जबकि प्राकृतिक खेती शरीर को रोग...