कुशीनगर, मार्च 7 -- कुशीनगर। हाटा नगर पालिका के वार्ड नम्बर-9 रामपुर मिश्री निवासी होम्योपैथ के डॉक्टर विपिन सिंह को दिल्ली में आयोजित होम्योपैथ पुरोधा सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मानित किए गए। इस सम्मान में सड़क परिवहन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सिने कलाकार आशीष विद्यार्थी मौजूद रहे। यह सम्मान समारोह 4 मार्च, 2025 को ताजमहल होटल दिल्ली में आयोजित हुआ। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति बहुत ही पुरानी है। जब उपचार के इतने साधन नहीं थे तो हर व्यक्ति इसी की शरण में जाता था और रोग जड़ से समाप्त हो जाता था। डॉ. विपिन को यह सम्मान मिलने पर विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, पूर्व प्रधान दिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.