बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी व होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने वियतनाम के हनोई में होम्योपैथी के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लकवा पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शोध-पत्र में उन्होंने बताया कि होम्योपैथ में लकवा रोग के इलाज की पूरी व्यवस्था है। यह ऐसी पद्धति है जिसमें रोग का पूरी तरह से निवारण कर सकती है। बताते चलें कि भारत की तरह वियतनाम में भी होम्योपैथी काफी लोकप्रिय है। यहां के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से 400 से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था। यहां पर शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए आयोजक संस्था ने उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.