सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। केन्द्र व प्रदेश सरकार आयुष मंत्रालय का गठन कर होम्योपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने में जुटी है। लेकिन जिला होम्योपैथी अस्पताल को शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में अहिमाने में संचालित किया जा रहा है। जहां पर शहर में आए मरीजों को 20 रुपए किराए का बोझ भी झेलना पड़ रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों ने शहर में अस्पताल स्थापित किए जाने की मांग की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...