मुरादाबाद, जनवरी 30 -- राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाई गई। एनॉटॉमी के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में कुष्ठ रोग जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कुष्ठ रोग पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. विजय कुमार पटेल, रिया राजपूत, निधि शर्मा, सोनम, दिपाली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...