सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- उस्का बाजार। सोहांस बाजार के पास स्थित भेलौजी गांव निवासी वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रविंद्र मणि त्रिपाठी की हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उस्का-नौगढ़ मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर स्थित उनके अस्पताल पर पड़ोसी देश नेपाल सहित काफी दूर दराज से लोग इलाज कराने आते थे। होमियोपैथी चिकित्सा के मामले में वह काफी प्रसद्धि थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक छा गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभात शुक्ला, गणेश दत्त त्रिपाठी, त्रिपुरारी पाण्डेय, भवानी शंकर पाण्डेय, नितेश कुमार, नीरज सिंह, सर्वेश उपाध्याय आदि लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...