बलरामपुर, मार्च 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला कारागार में कैदियों को खांसी, बुखार सर्दी समेत अन्य रोगों से बचाने के लिए आयुष होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 कैदियों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। साथ ही योग ध्यान केंद्र प्रभारी योग विशेषज्ञ डॉ अमरजीत ने कैदियों को योगाभ्यास कराते हुए उन्हें नियमित योग कर निरोग रहने की सीख दी। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ अभय कुमार प्रजापति ने कहा कि होम्योपैथिकि चिकित्सा पद्धति सबसे प्राचीन है। यह किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त करने की ताकत रखती है। नियमित रूप से होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। जेल अधीक्षक आरके सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर कहा कि होम्योपैथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.