गढ़वा, अगस्त 7 -- गढ़वा। फरठिया स्थित देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल और एसबीएल होम्योपैथिक मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के सहयोग से कॉलेज मीट का आयोजन किया गया। मीट का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथिक मेडिसिन की गुणवत्ता नियंत्रण मानक और होम्योपैथिक दवाओं के निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व पर चर्चा करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में होम्योपैथिक विधा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर एसबीएल कंपनी से आए हुए विशिष्ट अतिथि डॉ. निरंजन कुमार, एके नंदी, देवाशीष पटनायक, रंजीत कुमार, मनोहर और अनूप सिन्हा ने भी अपने अपने विचार साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ केशवेंद्र कुमार तिवारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.