संभल, फरवरी 4 -- जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए गांव बेहटा जयसिंह में सरकारी भूमि को दोबारा अपने अधिकार में लेने का आदेश जारी किया है। साथ ही राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के जारी आदेश के मुताबिक तहसील चन्दौसी के गांव बेहटा जयसिंह में स्थित गाटा संख्या 131 की कुल 0.555 हेक्टेयर भूमि में से 0.050 हेक्टेयर भूमि को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए पुनर्ग्रहित किया गया है। अब तक यह भूमि श्रेणी 5-3-ड बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, जो पहले ग्राम प्रबंधन के अधीन थी। अब इस भूमि को जिला प्रशासन ने अपने नियंत्रण में ले लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.