रांची, फरवरी 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विधानसभा के बजट सत्र में घोषणा की, कि राज्य में बहुत जल्द होमियोपैथिक मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। इससे राज्य को पीजी डॉक्टर मिलेंगे और फैकल्टी की कमी दूर होगी। मंत्री ने कहा कि फैकल्टी की कमी को लेकर उन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक यूनिवर्सिटी नहीं बनेगी फैकल्टी नहीं मिलेंगे। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को विधायक सीपी सिंह द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। सीपी सिंह ने राज्य में आयुष चिकित्सकों की कमी के कारण मेडिकल व फार्मेसी कॉलेजों के बंद होने का मामला उठाया था। जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि आयुष प्रक्षेत्र में 422 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए 2022 में जेपीएससी को अधियाचना भेजी गयी थी। आयुष मिश...