कानपुर, जनवरी 7 -- होमस्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति की तैयारियां शुरु -पर्यटकों को ग्रामीण स्तर तक मिलेगी ठहरने की सुविधा -घरों का नियमानुसार करायें पंजीकरण कानपुर देहात, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहित करने, पर्यटकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बी एंड बी नीति-2025 जारी की गई है। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीएम कपिल सिंह के निर्देश पर सीडीओ विधान जायसवाल ने बताया कि नई नीति के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे, रूरल होमस्टे एवं बी एंड बी इकाइयों के पंजीकरण की स्पष्ट एवं सरल व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत आवासीय इकाइयों में न्यूनतम 1 एवं अधिकतम 6 कक्ष (अधिकतम 12 शैय्या) किराये पर दिए जा सकेंगे। होमस्टे/रूरल होमस्ट...