संवाददाता, फरवरी 7 -- यूपी के गोंडा के करनैलगंज के एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने गृह कार्य (Home Work) पूरा न होने पर कक्षा दो के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है, परिजनों को बच्चे का इलाज कराना पड़ा। बच्चे के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं। पिता ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उनके बेटे को गिनकर 105 डंडे मारे। यही नहीं उसे घर पर कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया भी। पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चतरुपुर नकार निवासी राज प्रसाद का आरोप है कि उनका नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक गोस्वामी गुमदहा में संचालित स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। गुरुवार को स्कूल में ...