बागपत, जुलाई 9 -- कस्बे के परिषदीय विद्यालय में छात्र के होमवर्क कॉपी न देने से दूसरे छात्र ने स्कूल बैग में से चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस घटना से स्कूल में हड़कम्प मच गया। शिक्षिका ने हमला करने वाले छात्रों को धमका कर अपने परिजनों को स्कूल लाने के लिए घर भेजा तो छात्र परिजनों को लाने की बजाय तमंचा और कारतूस लेकर स्कूल पहुंच गया और पीडित छात्र को फिर से धमकाया। बताया गया कि मंगलवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नम्बर चार में कक्षा पांच के छात्रों के बीच होमवर्क के आदान-प्रदान करने को लेकर बहस हो गई। इस पर कक्षा पांच के छात्र ने दूसरे छात्र पर स्कूल बैग से चाकू निकाल कर हमला कर दिया। चाकू आंख के नीचे लगा जिससे उसकी आंख बाल-बाल बच गई इससे स्कूल में हडकंप मच गया। शिक्षिका ने आरोपी छात्र को डांटते हुए घर से अपने परिजनों को बुलाने के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.