लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ। चिनहटा में बैंड बजाकर लौट रहे होमगार्ड मुख्यालय के कर्मी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमीरपुर के करहिया केसी मोहाल निवासी रेखा सिंह के मुताबिक पति अमर सिंह होमगार्ड मुख्यालय की बैंड टीम में थे। एक सितंबर को उनके पति अयोध्या रोड दयाल स्टेट कॉलोनी में बैंड बजाने के बाद होमगार्ड मुख्यालय के लिए सरकारी वाहन पर बैठ रहे थे, तभी बस ने उनको टक्कर मार दी। जिससे अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.