लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 के तहत होमगार्ड महिला अभ्यर्थियों का विकल्प आनलाइन आवेदन पत्र में प्रदर्शित नहीं हो रहा था। कई महिला अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत की थी। भर्ती बोर्ड ने उनकी समस्या को दूर करने के लिए संशोधन कर दिया है। बोर्ड ने वेबसाइट पर सूचना भी दी है कि साफ्टवेयर में इस गड़बड़ी को सही कर दिया गया है। अब महिला होमगार्ड अभ्यर्थियों का विकल्प आवेदन फार्म में दिखेगा। इस बारे में कोई भी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से हासिल की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.