भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर भागलपुर के टीएमबीयू स्टेडियम में चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा के आठवें दिन यानी सोमवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि शनिवार को पकड़े गये फर्जी अभ्यर्थी को लेकर सुरक्षा और जांच व्यवस्था काफी कड़ी थी। हर अभ्यर्थी एक-एक कर एडमिट कार्ड सहित सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की सख्ती से जांच की गयी। हालांकि इस वजह से बहाली प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया। दोपहर तक क्वालिफाइंग 1600 मीटर दौड़ और हाईट-चेस्ट माप की प्रक्रिया आयेाजित की गयी थी। दूसरे राउंड में हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक और मेडिकल जांच परीक्षाओं का आयेाजन किये जाने की बात कही गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.