भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर। जिला में शुरू हुई होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आमंत्रित 1400 अभ्यर्थियों में कुल 1030 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे तक क्वालिफाइंग स्पर्धा में 1600 मीटर दौड. की प्रक्रिया को पूर्ण करा लिया गया था। जिसमें क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों का हाईट-चेस्ट मापी और मेडिकल जांच प्रक्रिया की जाती रही। दोपहर बाद से लेकर शाम तक स्कोरिंग राउंड का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हाई जंप, लांग जंप और गोला फेंक स्पर्धा आयोजित की जायेगी। इस बात की जानकारी वरीय जिला समादेष्टा हरेंद्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मई से लेकर 14 जून तक होमगार्ड बहाली में आवेदन करने वाले 29 हजार 761 अभ्यर्थियों में से प्रत्येक दिन1400 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.