जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा हाई स्कूल परिसर में होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है। एक महीने तक चलने वाले प्रशिक्षण का समापन 22 दिसंबर को होगा। समापन पासिंग आउट परेड के साथ होगा। पासिंग आउट परेड के पहले डीएसपी होमगार्ड स्नेहा सोनी और टेहटा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के संबंध में जवान लोगों से पूछताछ किया गया। अधिकारियों ने भी कई जानकारियां उन लोगों को दिया। प्रशिक्षण कैंप में नव चयनित 183 होमगार्ड जवानों ने भाग लिया है। ट्रेनिंग के क्रम में उन्हें कई तरह की आवश्यक जानकारी दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.