गिरडीह, फरवरी 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। होमगार्ड के लिए चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू होने में हो रही विलंब से नाराजगी है। अभ्यर्थियों ने शनिवार को विधायक नागेन्द्र महतो से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से ट्रेनिंग व ज्वाइनिंग कराने की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि चयन के काफी दिनों बाद भी ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग नहीं होने से मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी होने पर काफी सहूलियत होगी। इधर चयनित अभ्यर्थियों की बातों को सुनने के बाद विधायक ने डीसी एवं होमगार्ड के डीएसपी से मोबाइल पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली है। साथ ही ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि अधिकारियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.