हरदोई, फरवरी 17 -- पाली, संवाददाता। होमगार्ड के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव नादखेड़ा निवासी नत्थू लाल पाली थाना पर होमगार्ड है। इनके तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे देवेश (24) की बीमारी के चलते दवाई चल रही थी। नत्थू लाल ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे, पत्नी रिस्तेदारी में गई थी। जबकि बेटी शशि गोड़ा में गई थी। रविवार दिन में 11 बजे के आसपास देवेश घर पर अकेला था। उसी दौरान प्लास्टिक की रस्सी का फंदा गले में डालकर टीन शेड के पाइप से लटक कर देवेश ने आत्महत्या कर ली। शशि घर वापस आई तब भाई को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोग दौड़कर आए और देवेश को नीचे उतार कर डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.