चतरा, मार्च 3 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। चतरा के जिला समादेष्टा कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी कमांडर संजीव कुमार शर्मा को विदाई दी गई। शर्मा को शॉल और बुक्के देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह होमगार्ड के चतरा डीएसपी अमरेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर माजिद आलम के मौजूदगी में की गई। शर्मा गिरिडीह से एक साल पूर्व चतरा में अपना योगदान दिया था। अब इनको रांची मुख्यालय में स्थानांतरण किया गया है। चतरा के जवानों के लिए बताया कि जिले में प्रतिनियुक्त जवान अपनी ड्यूटी को नियमानुसार निभाए। ताकि विभाग का नाम और ऊंचा उठे। उपस्थित होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रदेश उप सचिव रंजय कुमार सिंहा समेत कई जवानों ने बताया कि इनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। अब इनकी कमी हम सब जवानों की रहेगी। अपने कर्तव्य और आचरण के ...