मथुरा, नवम्बर 17 -- थाना हाइवे अंतर्गत होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार महेन्द्र नगर कालोनी, मंडी चौराहा, हाइवे निवासी हरिओम (56) दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया था। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसकी रविवार सुबह मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...