जहानाबाद, जुलाई 5 -- जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस लाइन में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा के लिए कुल 1399 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे, जिनमें से 955 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षण के अंतर्गत 1600 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें 380 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इन 380 सफल अभ्यर्थियों की उंचाई एवं सीना की माप की गई, जिसमें निर्धारित मापदंडों को पूरा न कर पाने के कारण 59 अभ्यर्थी असफल घोषित किए गए। फलस्वरूप कुल 321 अभ्यर्थियों ने उंची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के अंतिम चरण में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें 18 अभ्यर्थी अनफिट पाए गए जबकि 30...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.