कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- होमगार्ड कार्यालय के लिए आवंटित भूमि की शुक्रवार को दोबारा पैमाइश की गई। भूमि चिह्नित करने के बाद उस पर जेसीबी चलवा दी गई। इससे कार्यालय के पीछे बने आलीशान मकान में रहने वालों की नींद उड़ गई है। अब समस्या यह है कि पीछे रहने वाले लोग आवागमन कैसे करेंगे। इनके पास कोई रास्ता ही नहीं है। महिला थाना से पहले व फायर स्टेशन के सामने होमगार्ड कार्यालय के लिए सालों पहले तहसील प्रशासन ने भूमि आवंटित की थी। यह भूमि खाली पड़ी थी। होमगार्ड कार्यालय के लिए आवंटित भूमि के पीछे प्लाटिंग हुई थी। प्लॉटरों ने होमगार्ड कार्यालय की ही भूमि से रास्ता बना रखा था। खरीदने वालों को वह यही रास्ता बताते थे। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक आलीशान मकान यहां बन गए। इसके अलावा लगभग 25 लोगों ने प्लॉट भी खरीदा है। ये सभी प्लॉट बेशकीमती हैं। शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.