कन्नौज, दिसम्बर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख के नादेमऊ रोड पर आयोजित सम्मान समारोह में होमगार्ड के कम्पनी कमांडर समेत 9 साथी होमगार्ड को उनकी सेवा पूरी होने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान साथी होमगार्डों ने फूल मालाओं और शाल उढ़ाकर सभी को सम्मानित किया। सोमवार को सौरिख कस्बे के नादेमऊ रोड पर कम्पनी कमांडर मनोज तिवारी के आवास पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 60 साल की आयु पूरी कर चुके होमगार्ड के कम्पनी कमांडर मनोज तिवारी, होमगार्ड विमलेश पाण्डेय, गिरजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, मान सिंह, बृजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, देवी दयाल, हरिनारायण सिंह होमगार्ड की सेवा से रिटायर हो गए। इस मौके पर प्लाटून कमांडर उपेन्द्र तिवारी, देशराज सिंह, जीवन मिश्रा सहित अन्य साथियों ने फूल मालाएं पहनाकर और शाल उढ़ाकर सभी को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...