हापुड़, दिसम्बर 2 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड तिराहा पर एक ई-रिक्शा चालक और होमगार्ड के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। हालांकि हिंदुस्तान इस वायल वीडियो की पुष्टि नहीं कर करता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक होमगार्ड पर मारने का आरोप लगाते हुए हाथापाई कर रहा है। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और ई-रिक्शा चालक को कोतवाली ले आए। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि ई-रिक्शा चालक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...