अल्मोड़ा, दिसम्बर 14 -- कोतवाली में होमगार्ड जवानों की बैठक हुई। जवानों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया। राजधानी से रिहर्सल परेड से लौटे महिला और पुरुष जवानों को सम्मानित किया गया। यहां प्लाटून कमांडर विनोद चंद्र फुलारा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक बिशनलाल, प्लाटून कमांडर पूजा अधिकारी, सुषमा मेहरा, ज्योति गोस्वामी, मनीषा, नाजिश, रवि प्रसाद, अलीम अहमद को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...