विकासनगर, जनवरी 1 -- कारगिल शहीद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज बाडवाला में छात्रों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए लंबे समय से कंप्यूटर उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर सामाजिक संस्था होप फॉर ह्यूमन सोसाइटी को भेजा गया। जिसके बाद सोसाइटी ने ओएनजीसी के माध्यम से स्कूल को 15 कंप्यूटर भेंट करवाए। संस्था के अध्यक्ष टीकम सिंह ने उक्त प्रस्ताव ओएनजीसी को प्रेषित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए ओएनजीसी के अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसके बाद विद्यालय को 15 कंप्यूटर और फर्नीचर उपलब्ध कराए। स्वीकृति मिलने के उपरांत गुरुवार को सोसाइटी ने कॉलेज को कंप्यूटर और फर्नीचर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौजूदगी में उपलब्ध कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.