गंगापार, जनवरी 12 -- होनहार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोरांव में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव नरसिंह कुमार केसरी रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल व नकद राशि प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्रकाश कुमार कक्षा 10 गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज और इसी विद्यालय की छात्रा साक्षी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान अतुल त्रिपाठी कक्षा 9 आद्या प्रसाद इंटर कॉलेज धूस ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शिवांश सिंह राज शिशु शिक्षा सद...