रांची, फरवरी 4 -- रांची। धुर्वा के होटवासी स्थित नवनिर्मित चार मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। बुधवार को जलाधिवास के पश्चात सभी प्रतिमाओं का विधि-विधान से 'अन्नाधिवास' कराया गया। इस अनुष्ठान के लिए स्थानीय निवासियों ने स्वेच्छा से चावल, गेहूं और दाल आदि का दान किया, जिससे करीब छह क्विंटल अन्न से प्रतिमाओं को ढका गया। वाराणसी से आए पंडित ललन प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुरोहित दल पूजा-अर्चना संपन्न करा रहे हैं। शाम को मंदिर परिसर में प्रवचन और भक्ति संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुवार को प्रतिमाओं का जड़ी-बूटियों, इत्र और गंगाजल से देवस्नान कराया जाएगा, जिसके बाद भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.