जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें विभिन्न मदों से हो रहे राजस्व संग्रह की बिंदुवार समीक्षा की गई। लक्ष्य के अनुरूप संग्रह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उप नगर आयुक्त ने सैरात और बाजार शुल्क से होने वाले राजस्व पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन मदों में नगर निकाय की आय बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सैरात स्थलों और बाजारों का नियमित निरीक्षण कर शुल्क वसूली को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए। बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित होटल और लॉज के पंजीकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कृष्ण कुमार ने कहा कि झारखंड नगरपालिका अधिनिय...