देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित रेनुआ हाटेल में बकाया रुपया मांगने पर एक युवक की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने मैनेजर समेत कईयों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सदर कोतवाली के धनौती खुर्द के रहने वाले सचिन मिश्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि 31 जनवरी को वह दोस्त का बकाया रुपया मांगने के लिए संबंधित होटल में गए थे। रुपया मांगने पर वहां मैनेजर उग्र हो गया और विवाद करते हुए गेट तक चला आया। इसके बाद अपने कर्मचारियों को बुलाकर पिटाई कराई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने होटल मैनेजर प्रशांत कांत मिश्र, राजन मिश्र व अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचन...