मुरादाबाद, फरवरी 6 -- युवती को प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चक्कर की मिलक निवासी रिजवान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के अनुसार एक दिन शादी का झांसा देकर आरोपी रिजवान उसे होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बार-बार संबंध बनाने को कहता। पीड़िता के अनुसार उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने फोन पर निकाह करने की बात कही। ए...