रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के कोकर रोड में स्थित होटल पलातू में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ की। होटल मालिक को जान से मारने की धमकी दी है। होटल के मैनेजर देवनंदन ने कवि रंजन उर्फ कौशल, रंजीत सिंह समेत 15 अज्ञात के विरूद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। देवनंदन ने पुलिस को बताया कि आठ मई की दोपहर में आरोपी अपने साथियों के साथ उनके होटल में पहुंचे। होटल मालिक कुमुद झा को खोजने लगे। इस दौरान खूब हंगामा किया। होटल मालिक को उठाने की धमकी देने लगे। जब होटल मालिक नहीं मिले तो सभी आरोपी उनके घर चले गए। वहां पर जमकर हंगामा किया। कुमुद झा को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद वे थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.